Sunday, 2 June 2019

सावन

सावन की शुरुआत तब होती है जब  हम अपने नादानियों से भरे बचपन को छोड़ जवानी के उस दौर में पहुंचते है जहा राह चुनने के साथ उस राह से जुड़े हर पहलू के लिए बस आप जिम्मेदार होते है | 

बचपन की, आप की सब गलतिया अपनी माँ के पल्लू में छुप के ख़तम हो जाती थी, हर शौक अपने बाप के आँखों में देखने भर से पुरे हो जाते थे, आप को बस सपने देखने के हक़ थे पुरे तो घर वाले कर देते अगर ना कर सके तो फिर भी कोशिस जरूर रहती | 
बचपन बिता हम समझ ही ना सके की हम उस पल को खो रहे है पल पल हर पल जिसको सोचने भर से रुलाई आ जाएगी जब दुनिया के ठोकरे लगनी सुरु हुई  तब एहसास हुआ की बड़े होने की जल्दी तो हमे ही थी ना और फैसला भी खुद का था | 
जब हम बड़े हुए तो एक बात जरूर समझ आयी की किसी के लिए कभी आप को जोकर तो कभी तुरुप के इक्के बनना पड़ते  है, ये इसलिए कह रहा हूँ की कितना भी दर्द में रहो लोग तुम्हे जोकर की तरह अपने हसी का पात्र बना ही लेते है क्यों ना आप का दर्द ही उनके हसी का कारण बने, तुरुप के इक्के इसलिए की आप अपने कामों में  कितना भी ब्यस्त रहिये लोग बस अपने काम और मतलब के लिए उपयोग करते है बस मतलब और कुछ नहीं | 

सावन उस बन्दे के उस  दौर का नाम है  जहा आप को राह चुनने का हक़ जरूर होता है फैसले लेने का भी इस दौर का एक गलत फैसला सब खत्म सब कुछ बर्तमान, भविष्य, और आप का अस्तित्व 

लेकिन ये सफर है सावन का यार हर दर्द में मुस्कुराना जिसकी आदत है ये हमेशा रहेगा एक नयी शुरुआत के साथ एक नए अंत की ओर। ......... 

assi ghat ganga aarti