My dairy
it is my own thought and my life expirience
Tuesday, 8 September 2020
Thursday, 9 July 2020
21 मार्च से जब से लॉक डाऊन शुरू हुआ है, तब से सच कहु तो देश के हर गंदे चीज बन्द हो गयी है सिवाय राजनीति के ये बात बहुतों को बुरा लगेगी पर सोच और नजरिया से अगर कोई भी देखे तो ये वो कडवा सत्य है जीसे लोकतंत्र के नाम पे हम खुन की घुंट की तरह पी रहे है ये बात चाहे पक्ष को सपोर्ट करने वाले दल की हो या विपक्ष के हर बंदा इस सिस्टम का शिकार होता है, अगर वो मध्यम वर्गीय या उससे नीचें का है तो, पर कुछ अपनी वफादारी बनाये रखने के लिए चुप ही रह जाते है, ये उन लोगो के लिए हमेशा सवाल रहेगा मेरी तरफ से जो अक्सर सरकार के कुछ गलत फैसले पे भी चुप रहे थे, आज भी है, और हमेशा रहेंगे की क्या उनकी वफादारी चंद भर लोगो की बनायी पार्टी के लिए है या फिर देश के लिए,
मै कीसी किताब के नाम और लेखक के नाम का जिक्र तो नही करूंगा पर किसी लेखक ने लिखा था, सैकडो साल विदेशी अधिपत्य को ले के की
" देश हमेशा से गुलाम रहा, और वो देश जिसकी सीमायें हिन्दुकुश की पहाडियों से लेकर वर्मा तक वो देश जो हमेशा ही महान रहा उसके गुलामी की वजह यहा की आम जन मानस रहा जीसने कुछ चंद सोने के मोहरो और चांदी के सिक्कों के लिए अपनी वफादारी देश से हटा के उस स्वामी की तरफ कर दिया था जीनसे उनको मुद्रायें प्राप्त होती रही वो मालिक क्यो ना विदेशी ही थे"
आज भी वही स्वामी भक्ती वफादारी कुट कुट के भरी है, आज भी तुम गलत को गलत कह दो तो तुम विपक्षी हो तुम देश द्रोही मेरी सोच से कोई मुझे देश द्रोही कैसे करार दे सकता है मै सरकार के कामों को कटाक्ष करूंगा जो गलत है कहना हक है मेरी वफादारी सरकार से नही जो चंद लोगो की एक पार्टी का हिस्सा है जो देश मे बहुमत पा के शासन कर रहे है बल्कि उस देश से है और देश के सवा सौ करोड उन लोगो से जिनसे ये देश बना है जो देश की पहचान है,
ये किसी की जागीर नही जो विरासत से इसे पाता रहे, ये किसी राजतंत्र का हिस्सा नही जो वो तानाशाही करे,
ये सवा सौ करोड जनसंख्या का देश है जिसे चलाने के लिए 5 पास मुर्ख नही चाहिए।
मै कीसी किताब के नाम और लेखक के नाम का जिक्र तो नही करूंगा पर किसी लेखक ने लिखा था, सैकडो साल विदेशी अधिपत्य को ले के की
" देश हमेशा से गुलाम रहा, और वो देश जिसकी सीमायें हिन्दुकुश की पहाडियों से लेकर वर्मा तक वो देश जो हमेशा ही महान रहा उसके गुलामी की वजह यहा की आम जन मानस रहा जीसने कुछ चंद सोने के मोहरो और चांदी के सिक्कों के लिए अपनी वफादारी देश से हटा के उस स्वामी की तरफ कर दिया था जीनसे उनको मुद्रायें प्राप्त होती रही वो मालिक क्यो ना विदेशी ही थे"
आज भी वही स्वामी भक्ती वफादारी कुट कुट के भरी है, आज भी तुम गलत को गलत कह दो तो तुम विपक्षी हो तुम देश द्रोही मेरी सोच से कोई मुझे देश द्रोही कैसे करार दे सकता है मै सरकार के कामों को कटाक्ष करूंगा जो गलत है कहना हक है मेरी वफादारी सरकार से नही जो चंद लोगो की एक पार्टी का हिस्सा है जो देश मे बहुमत पा के शासन कर रहे है बल्कि उस देश से है और देश के सवा सौ करोड उन लोगो से जिनसे ये देश बना है जो देश की पहचान है,
ये किसी की जागीर नही जो विरासत से इसे पाता रहे, ये किसी राजतंत्र का हिस्सा नही जो वो तानाशाही करे,
ये सवा सौ करोड जनसंख्या का देश है जिसे चलाने के लिए 5 पास मुर्ख नही चाहिए।
Saturday, 4 July 2020
सावन की यादें
यादें
बहुत दिन बाद आना हुआ है शायद एक अरसा हो गया है ब्लॉग लिखे हुए वैसे मै हिंदी में लिखना पसंद करता हूँ कुछ परवरिश का असर है कुछ आदतें जो जाती नहीं इन्ही आदतों के बिच छुपी है अपनी यादें जो बस याद आती है उसके बाद मुस्कुरा देता हूँ कुछ बचपन की है, कुछ स्कूल की, कुछ कॉलेज की, यादो की वो बंद किताब हूँ मै जो एक उम्र समेटा हूँ
Wednesday, 17 July 2019
सावन
कुछ इबादते ऐसी होती है जो अनचाही होती है जिसे कभी गुस्से में मांग लिया जाता है और ऊपर वाला भी बड़ी सिद्दत के साथ पूरा करता है........
जिंदगी में कई उतराव चढाव आते है आखिर जिंदगी भी तो इसी का नाम है जिंदगी का पुराना नाता है रिश्तो से और रिश्तो का वक़्त से जिस रिश्ते को वक़्त ना मिले यकिनन वो रिश्ता उस सूखे पेड़ की तरह होता है थोड़ा सा हवा का झोंका और फिर वो पेड़ टूट पड़ता है
रिश्तो का शुरुआती पल बहुत हसीन होता है शायद जिंदगी का सबसे अनमोल पल चाहे वो छोटे से जन्मजात बच्चे का अपने माता पिता के साथ हो या दो नए दोस्तों के नयी दोस्ती का हो या नयी जिंदगी की शुरुआत वाले नए नवेले शादी शुदा जोड़ो का या आखरी में हम जैसे प्रेमी युगलो का क्योकि शुरुआती रिश्तो में हम वक़्त ज्यादा देते है इसीलिए ये रिश्ते इतने हसीन होते है
मेरा और उसके रिश्ते को ६ सावन बीत गए है आज भी हम दोनों साथ है पर इतनी नजदीकी नहीं जितनी ६ साल पहले थी
कभी हुआ होगा उससे मेरा नोक झोक कभी मै कह दिया होऊंगा गुस्से में की मै अकेले ही बेहतर हूँ या तुमसे पीछा क्यों नहीं छूट जाता बस इसी मुराद में बैठा था ऊपर वाला कब ये मांगे और मै पूरा करू,वैसे भगवान से कोई अपने लिए मन्नत मांगू तो किस्मत भी कहती है एक मै ही तो हूँ तेरे पास वो भी फूटी हुई ज्यादा लालची बना ना तो मै भी निकल लुंगी ऐसे बन्दे की बिन मांगी मुराद की वजह आज हम दोनों साथ तो है पर पुरानी मोहब्बत कही गूम सी हो गयी है ऐसा नहीं की मोहब्ब्त खतम हो चुकी है आज भी मै उसके बिना अधूरा हूँ और वो शायद मेरे बिना उसे शायद कभी मेरे लिए वक़्त मिले लेकिन उसका इंतजार हमेसा मुझे रहता है उसे भी जब वक़्त मिलता है वो साथ मेरे जरूर होती है अगर मै पूरा साल हूँ तो वो मेरी सावन है सावन बिना कभी साल पूरा नहीं होताफिर मई कैसे पूरा हो सकता हूँ
Sunday, 2 June 2019
सावन
सावन की शुरुआत तब होती है जब हम अपने नादानियों से भरे बचपन को छोड़ जवानी के उस दौर में पहुंचते है जहा राह चुनने के साथ उस राह से जुड़े हर पहलू के लिए बस आप जिम्मेदार होते है |
बचपन की, आप की सब गलतिया अपनी माँ के पल्लू में छुप के ख़तम हो जाती थी, हर शौक अपने बाप के आँखों में देखने भर से पुरे हो जाते थे, आप को बस सपने देखने के हक़ थे पुरे तो घर वाले कर देते अगर ना कर सके तो फिर भी कोशिस जरूर रहती |
बचपन बिता हम समझ ही ना सके की हम उस पल को खो रहे है पल पल हर पल जिसको सोचने भर से रुलाई आ जाएगी जब दुनिया के ठोकरे लगनी सुरु हुई तब एहसास हुआ की बड़े होने की जल्दी तो हमे ही थी ना और फैसला भी खुद का था |
जब हम बड़े हुए तो एक बात जरूर समझ आयी की किसी के लिए कभी आप को जोकर तो कभी तुरुप के इक्के बनना पड़ते है, ये इसलिए कह रहा हूँ की कितना भी दर्द में रहो लोग तुम्हे जोकर की तरह अपने हसी का पात्र बना ही लेते है क्यों ना आप का दर्द ही उनके हसी का कारण बने, तुरुप के इक्के इसलिए की आप अपने कामों में कितना भी ब्यस्त रहिये लोग बस अपने काम और मतलब के लिए उपयोग करते है बस मतलब और कुछ नहीं |
सावन उस बन्दे के उस दौर का नाम है जहा आप को राह चुनने का हक़ जरूर होता है फैसले लेने का भी इस दौर का एक गलत फैसला सब खत्म सब कुछ बर्तमान, भविष्य, और आप का अस्तित्व
लेकिन ये सफर है सावन का यार हर दर्द में मुस्कुराना जिसकी आदत है ये हमेशा रहेगा एक नयी शुरुआत के साथ एक नए अंत की ओर। .........
Thursday, 30 May 2019
सावन
सावन ये एक नाम नहीं है ये एक सोच है, जो शायद हर एक के एहसास को बयां करता है.
जिंदगी में जो काम तुमसे ना हो पाए बंधू, कभी अपने दोस्तों से वो बात बता के देखो वो तुम्हारा काम तुमसे ही करा के सारा क्रेडिट खुद ना ले लिए तो कहना, ठीक उसी तरह ये सावन भी मेरी एक सोच थी शायद है भी इसे लिखने को ले के कभी सोचा नहीं था हां कभी डायरी के पन्नो पे इसे जरूर लिखता था लेकिन हमारे पूज्य पिता श्री को कौन समझाए की किसी की डायरी पढ़ना अच्छी बात नहीं होती उन्हें अच्छा बुरा नहीं समझ आता डायरी पढ़ने के बाद एक ही चीज समझ आती की उनका बेटा आवारा हो हो गया है और उसे लतियाना जरुरी है फिर क्या गालियों के बौछार साथ २,४ हाथ २,४ चप्पल गिर जाता अब इतना गाली और लात हाथ खा लिया था की डायरी को ही फाड़ के फेकना भलाई समझा, हम जैसे मिडिल क्लास लौंडो की यही प्रॉब्लम होती है स्मार्ट बनने के चक्कर में अपनी फजीहत खुद करा लेते है जब तक समझ आती है उससे कही पहले तुम्हारी तशरीफ़ समझ जाती है|
सावन मैंने इसलिए अपने डायरी का नाम रखा क्योकि सावन हमेशा हरे भरे को प्रदर्शित करता है चाहे सावन का मौसम कैसा भी रहे, बस वही सावन जिंदगी जीना सीखा देता है जिंदगी के आप किसी भी मोड़ पे रहो दुःख गम खुशी किसी भी हालातो में रहो बस मुस्कुराते रहो|
मिलेंगे कल फिर जिंदगी के नए एहसास के साथ
Subscribe to:
Posts (Atom)
-
सावन ये एक नाम नहीं है ये एक सोच है, जो शायद हर एक के एहसास को बयां करता है. जिंदगी में जो काम तुमसे ना हो पाए बंधू, कभी अपने दोस्तों स...
-
सावन की शुरुआत तब होती है जब हम अपने नादानियों से भरे बचपन को छोड़ जवानी के उस दौर में पहुंचते है जहा राह चुनने के साथ उस राह से जुड़े ह...
-
यादें बहुत दिन बाद आना हुआ है शायद एक अरसा हो गया है ब्लॉग लिखे हुए वैसे मै हिंदी में लिखना पसंद करता हूँ कुछ परवरिश का असर है कुछ आद...
