Wednesday, 17 July 2019

सावन

कुछ इबादते ऐसी होती है जो अनचाही होती है जिसे कभी गुस्से में मांग लिया  जाता है और ऊपर वाला भी बड़ी सिद्दत के साथ पूरा करता है........ 






जिंदगी  में कई उतराव चढाव आते है  आखिर जिंदगी भी तो इसी का नाम है  जिंदगी का पुराना  नाता है रिश्तो से और रिश्तो का  वक़्त से जिस रिश्ते को वक़्त ना मिले  यकिनन वो रिश्ता उस सूखे पेड़ की तरह होता है थोड़ा सा  हवा का झोंका और फिर वो पेड़ टूट पड़ता  है 
रिश्तो का शुरुआती पल बहुत हसीन होता है शायद जिंदगी का सबसे अनमोल पल चाहे वो छोटे से जन्मजात बच्चे का अपने माता पिता के साथ हो या दो नए दोस्तों के नयी दोस्ती का हो  या नयी जिंदगी की शुरुआत वाले नए  नवेले शादी शुदा जोड़ो  का   या आखरी में हम जैसे प्रेमी युगलो का क्योकि शुरुआती रिश्तो में हम वक़्त ज्यादा देते है इसीलिए ये रिश्ते इतने हसीन होते है 

मेरा और उसके रिश्ते को  ६ सावन बीत गए है आज भी हम दोनों साथ है पर इतनी नजदीकी  नहीं जितनी ६ साल पहले थी 

कभी हुआ होगा उससे मेरा नोक झोक कभी मै कह दिया होऊंगा  गुस्से में की मै अकेले ही बेहतर हूँ या तुमसे पीछा क्यों नहीं छूट जाता बस  इसी मुराद में बैठा था ऊपर वाला कब ये मांगे और मै पूरा करू,वैसे  भगवान से कोई अपने लिए मन्नत मांगू तो किस्मत भी कहती है एक मै ही तो हूँ तेरे पास वो भी फूटी हुई ज्यादा लालची बना ना तो मै भी निकल लुंगी ऐसे बन्दे की बिन मांगी मुराद की वजह आज हम दोनों साथ तो है पर पुरानी मोहब्बत कही गूम सी हो गयी है ऐसा नहीं की मोहब्ब्त खतम हो चुकी है  आज भी मै उसके बिना अधूरा हूँ और वो शायद मेरे बिना  उसे शायद कभी मेरे लिए वक़्त मिले लेकिन उसका इंतजार हमेसा मुझे रहता है उसे भी जब वक़्त मिलता है वो साथ मेरे जरूर होती है अगर मै पूरा साल हूँ तो वो मेरी सावन है सावन बिना कभी साल पूरा नहीं होताफिर मई कैसे पूरा हो सकता हूँ  

No comments:

Post a Comment

assi ghat ganga aarti