सावन ये एक नाम नहीं है ये एक सोच है, जो शायद हर एक के एहसास को बयां करता है.
जिंदगी में जो काम तुमसे ना हो पाए बंधू, कभी अपने दोस्तों से वो बात बता के देखो वो तुम्हारा काम तुमसे ही करा के सारा क्रेडिट खुद ना ले लिए तो कहना, ठीक उसी तरह ये सावन भी मेरी एक सोच थी शायद है भी इसे लिखने को ले के कभी सोचा नहीं था हां कभी डायरी के पन्नो पे इसे जरूर लिखता था लेकिन हमारे पूज्य पिता श्री को कौन समझाए की किसी की डायरी पढ़ना अच्छी बात नहीं होती उन्हें अच्छा बुरा नहीं समझ आता डायरी पढ़ने के बाद एक ही चीज समझ आती की उनका बेटा आवारा हो हो गया है और उसे लतियाना जरुरी है फिर क्या गालियों के बौछार साथ २,४ हाथ २,४ चप्पल गिर जाता अब इतना गाली और लात हाथ खा लिया था की डायरी को ही फाड़ के फेकना भलाई समझा, हम जैसे मिडिल क्लास लौंडो की यही प्रॉब्लम होती है स्मार्ट बनने के चक्कर में अपनी फजीहत खुद करा लेते है जब तक समझ आती है उससे कही पहले तुम्हारी तशरीफ़ समझ जाती है|
सावन मैंने इसलिए अपने डायरी का नाम रखा क्योकि सावन हमेशा हरे भरे को प्रदर्शित करता है चाहे सावन का मौसम कैसा भी रहे, बस वही सावन जिंदगी जीना सीखा देता है जिंदगी के आप किसी भी मोड़ पे रहो दुःख गम खुशी किसी भी हालातो में रहो बस मुस्कुराते रहो|
मिलेंगे कल फिर जिंदगी के नए एहसास के साथ