Sunday, 2 June 2019

सावन

सावन की शुरुआत तब होती है जब  हम अपने नादानियों से भरे बचपन को छोड़ जवानी के उस दौर में पहुंचते है जहा राह चुनने के साथ उस राह से जुड़े हर पहलू के लिए बस आप जिम्मेदार होते है | 

बचपन की, आप की सब गलतिया अपनी माँ के पल्लू में छुप के ख़तम हो जाती थी, हर शौक अपने बाप के आँखों में देखने भर से पुरे हो जाते थे, आप को बस सपने देखने के हक़ थे पुरे तो घर वाले कर देते अगर ना कर सके तो फिर भी कोशिस जरूर रहती | 
बचपन बिता हम समझ ही ना सके की हम उस पल को खो रहे है पल पल हर पल जिसको सोचने भर से रुलाई आ जाएगी जब दुनिया के ठोकरे लगनी सुरु हुई  तब एहसास हुआ की बड़े होने की जल्दी तो हमे ही थी ना और फैसला भी खुद का था | 
जब हम बड़े हुए तो एक बात जरूर समझ आयी की किसी के लिए कभी आप को जोकर तो कभी तुरुप के इक्के बनना पड़ते  है, ये इसलिए कह रहा हूँ की कितना भी दर्द में रहो लोग तुम्हे जोकर की तरह अपने हसी का पात्र बना ही लेते है क्यों ना आप का दर्द ही उनके हसी का कारण बने, तुरुप के इक्के इसलिए की आप अपने कामों में  कितना भी ब्यस्त रहिये लोग बस अपने काम और मतलब के लिए उपयोग करते है बस मतलब और कुछ नहीं | 

सावन उस बन्दे के उस  दौर का नाम है  जहा आप को राह चुनने का हक़ जरूर होता है फैसले लेने का भी इस दौर का एक गलत फैसला सब खत्म सब कुछ बर्तमान, भविष्य, और आप का अस्तित्व 

लेकिन ये सफर है सावन का यार हर दर्द में मुस्कुराना जिसकी आदत है ये हमेशा रहेगा एक नयी शुरुआत के साथ एक नए अंत की ओर। ......... 

Thursday, 30 May 2019

सावन

सावन ये एक नाम नहीं है ये एक सोच है, जो शायद हर एक के एहसास को बयां करता है.

जिंदगी में जो  काम तुमसे ना हो पाए बंधू, कभी अपने दोस्तों से वो बात बता के देखो वो तुम्हारा काम तुमसे ही करा के सारा क्रेडिट खुद ना ले लिए तो कहना, ठीक उसी तरह ये सावन भी मेरी एक सोच थी शायद है भी इसे लिखने को ले के कभी सोचा नहीं था हां कभी डायरी के पन्नो पे इसे जरूर लिखता था लेकिन हमारे पूज्य पिता श्री को कौन समझाए की किसी की डायरी पढ़ना अच्छी बात नहीं होती उन्हें अच्छा बुरा नहीं समझ आता डायरी पढ़ने के बाद एक ही चीज समझ आती की उनका बेटा आवारा हो हो गया है और उसे लतियाना जरुरी है फिर क्या गालियों के बौछार  साथ २,४ हाथ २,४ चप्पल गिर जाता अब इतना गाली और लात हाथ खा लिया था की डायरी को ही फाड़ के फेकना भलाई समझा, हम जैसे मिडिल क्लास लौंडो की यही प्रॉब्लम होती है स्मार्ट बनने के चक्कर में अपनी फजीहत खुद करा लेते है जब तक समझ आती है उससे कही पहले तुम्हारी तशरीफ़ समझ जाती है| 

सावन मैंने इसलिए अपने डायरी का नाम रखा क्योकि सावन हमेशा हरे भरे को प्रदर्शित करता है चाहे सावन का मौसम कैसा भी रहे, बस वही सावन जिंदगी जीना सीखा देता है जिंदगी के आप किसी भी मोड़ पे रहो दुःख गम खुशी किसी भी हालातो  में रहो बस मुस्कुराते रहो| 

मिलेंगे कल फिर जिंदगी के नए एहसास के साथ 

assi ghat ganga aarti